'
80,000 सफाई कर्मचारियों को हटाने का विरोध, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी"
“80,000 सफाई कर्मचारियों को हटाने का विरोध, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी”
भोपाल।अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल जैनवार ने नगर निगम से 80,000 सफाई कर्मचारियों को बाहर किए जाने की संभावित कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि ये वही कर्मचारी हैं जिन्होंने अपने जीवन का सबसे कीमती समय शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में समर्पित कर दिया, लेकिन अब जब वे रिटायरमेंट के नज़दीक पहुंचे हैं, तो सरकार सम्मान देने की बजाय अपमानित कर बेरोजगार करने पर तुली है।
अनिल जैनवार ने स्पष्ट कहा कि यह निर्णय न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि अमानवीय भी है। इन कर्मचारियों ने दशकों तक शहरों को स्वच्छ रखने के लिए सुबह-शाम बिना किसी शिकायत के सेवा दी है, और अब उन्हें इस तरह हटाना सरकार की कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह निर्णय वापस नहीं लिया गया तो संगठन पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन इन कर्मचारियों की हक की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी स्तर पर संघर्ष करने को तत्पर है।
---
"जो कर्मचारी जीवनभर शहर को स्वच्छ रखते रहे, आज उन्हें हटाना सरासर अन्याय है। यदि सरकार ने फैसला नहीं बदला तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।" – अनिल जैनवार
---
यह मामला सिर्फ रोजगार का नहीं, सम्मान और न्याय का है — और संगठन इस अन्याय के खिलाफ अंतिम दम तक लड़ेगा।