'
दीपावली की खुशियों संग समता समाधान पार्टी ने भरा मध्य प्रदेश में नई सियासी ऊर्जा का संकल्प
1. दीपावली की खुशियों संग समता समाधान पार्टी ने भरा मध्य प्रदेश में नई सियासी ऊर्जा का संकल्प
2. बच्चों के संग दीप जलाकर अशोक पवार ने दिया बदलाव का संदेश, 2028 में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने का एलान
भोपाल। दीपावली की पूर्व संध्या पर समता समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पवार ने बच्चों के साथ समता समाधान पार्टी के कार्यालय में दीपावली का पर्व मनाकर न केवल समाजसेवा का संदेश दिया, बल्कि मध्य प्रदेश की राजनीति में नई उम्मीद की किरण भी जगाई। बच्चों को जैसे ही फुलझड़ी और मिठाई बांटी गई, उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दृश्य ने दीपावली को और भी रौशन बना दिया।
इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए अशोक पवार ने कहा,
मध्य प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और समता समाधान पार्टी पूरे दमखम के साथ हर जिले में जनता की आवाज़ बनेगी। हम 2028 के विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे।"उन्होंने आगे कहा कि आज बच्चों के साथ दीपावली मना कर उन्होंने यह संदेश दिया है कि नई पीढ़ी के भविष्य के लिए एक सकारात्मक और समतामूलक व्यवस्था की शुरुआत हो चुकी हैं
इस अवसर पर विक्रम सिंह, अशोक चिंतामणि सहित की पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे