Breaking

वायरल वीडियो की सटीक जगह का पता नहीं है, लेकिन इसमें एक आवारा गाय को आती हुई ट्रेन से एक मासूम बच्चे की जान बचाते हुए दिखाया गया है। क्या या Al है या रियल ?

|

भोपाल अब्दुल सुबूर ने 10वीं की परीक्षा में 94.4% अंक हासिल किए।

|

ब्रेकिंग भोपाल इंसानियत की जीत, रिश्तों की नई कहानी।

|

भोपाल लूटकांड पर सख्त हुए मंत्री विश्वास सारंग, बोले—दोषियों को नहीं बख्शेंगे

|

अलविदा आशा भोंसले जी मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हुआ

|

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने

|

ब्रेकिंग भोपाल* थाना निशातपुरा क्षेत्र में कुख्यात इनामी बदमाश अदनान अली उर्फ बच्चा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

|

नाबालिग निकली मोनालिसा... जेल जाएगा फरमान खान!

|

Breaking भोपाल में पिस्टल से लैस बदमाश से भिड़ी महिला।

|

गोविंदपुरा में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सब्जी मंडी के पास 2.14 ग्राम एमडी कीमत लगभग 2 लाख के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहे तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार ।*

|

बड़ा तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

|

ब्रेकिंग भोपाल विजय मेवाड़ा हत्याकांड अशोका गार्डन भोपाल

|

ब्रेकिंग ड्यूटी से घर लौट रहे सब इंस्पेक्टर ने दूसरे थानां क्षेत्र में रास्ते पर घायल पड़े व्यक्ति को भिजवाया अस्पताल

|

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश।

|

भोपाल *राजधानी में लूट का लाइव वीडियो आया सामने*

|

भोपाल ब्रेकिंग *भोपाल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल

|

Breaking इंडियन कॉफी हाउस में देर रात चोरी की बड़ी वारदात।

|

भोपाल ब्रेकिंग* *भोपाल के अशोका गार्डन में होटल संचालक विजय मेवाड़ा हत्या मामला...*

|

दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त

|

दतिया के वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या।

|

Post By : DPR24
Author : PPR 24 Views 124
'

भोपाल में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पैसों के लेन-देन में चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

भोपाल में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पैसों के लेन-देन में चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

*भोपाल में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: पैसों के लेन-देन में चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार*

भोपाल। राजधानी भोपाल के हनुमानगंज नगरीय पुलिस जिले में एक सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है। थाना हनुमानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह निर्मम हत्या पैसों के लेन-देन को लेकर की गई थी, जिसमें आरोपी ने मृतक का चाकू से गला रेतकर शव को नाले में फेंक दिया था।

80 फीट नाला, अशोकागार्डन में मिला था क्षत-विक्षत शव

दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को अशोकागार्डन क्षेत्र के 80 फीट नाले के किनारे बोरी में बंधा हुआ एक पुरुष का क्षत-विक्षत शव मिला था। मृतक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। मृतक की पहचान सईद उर्फ भन्नाट के रूप में हुई, जिसकी गुमशुदगी 18.10.25 को थाना हनुमानगंज में दर्ज कराई गई थी। इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

*डीसीपी ज़ोन-3 अभिनव चौकसे के नेतृत्व में पुलिस की त्वरित कार्रवाई*

घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल हरिनारायण चारी मिश्र ने आरोपी की अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इन निर्देशों के अनुपालन में, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 अभिनव चौकसे ने प्रभावी कार्रवाई के लिए तुरंत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने थाना हनुमानगंज परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, अपर पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03  शालिनी दीक्षित और सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने एक विशेष टीम का गठन किया।

तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज बनी कुंजी

गठित टीम ने घटनास्थल और उसके आस-पास के 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर, पुलिस ने संदिग्ध आमिर कुरैशी (उम्र 26 वर्ष) निवासी काजी कैम्प, थाना हनुमानगंज को हिरासत में लिया।

पैसों की मांग बनी हत्या का कारण

पूछताछ में आरोपी आमिर कुरैशी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने मृतक सईद से 2 लाख रुपए लिए थे। सईद बार-बार पैसे मांगकर उसे परेशान करता था और धमकी भी देता था। इन धमकियों से तंग आकर आमिर ने सईद को जान से मारने की योजना बनाई।

*क्रूरता की हद*

दिनांक 17/10/2025 को जब आमिर घर पर अकेला था, उसने सईद को अपने घर बुलाया। वहां पैसों को लेकर फिर से गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इसी दौरान, आमिर ने पास पड़ी कैंची उठाकर सईद के गले और छाती में घोंप दी, और फिर चाकू से उसका गला रेतकर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। रात करीब 2 बजे उसने शव को प्लास्टिक के कट्टे में लपेटा और अपने नीले रंग के बैटरी रिक्शा (क्र. MP04RB-4196) में रखकर 80 फीट रोड नाले के पास फेंक दिया।

*सफल गिरफ्तारी*

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल (कैंची और चाकू) और बैटरी रिक्शा जब्त कर लिया है, तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी अभिनव चौकसे ने इस ब्लाइंड मर्डर को कुछ ही घंटों में सुलझाने के लिए थाना हनुमानगंज पुलिस टीम की सराहना की और उनकी उत्कृष्ट भूमिका को उजागर किया। आरोपी के खिलाफ थाना हनुमानगंज में अपराध क्रमांक 525/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

User Comments

Leave a comment