Breaking

*ईवीएम हैक नहीं करते हैं प्रधानमंत्री…लोगों के दिलों को हैक करते हैं*: *कंगना रणौत*

|

Big Breaking नक्सलवाद के खिलाफ ऑपरेशन में मध्यप्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी सफलता

|

भोपाल - ED ने जब्त की चार करोड़ से अधिक संपत्ति.

|

भोपाल - नौकरी के नाम पर ठगी का अलर्ट…

|

भोपाल में रक्षक बना भक्षक...* *सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड ने किया हमला।

|

बिग ब्रेकिंग ....भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाहा गिरफ्तार।

|

*ब्रेकिंग न्यूज़* कुख्यात बदमाश *शोएब अन्ना* चढ़ा पुलिस के हत्थे।

|

नीलम कोठारी की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ी।

|

ब्रेकिंग, तत्काल का मामला रॉयल मार्केट अज़ीज़ चाय के सामने सीएनजी कार में लगी आग।

|

भोपाल कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बड़ा बयान..

|

भोपाल कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहा युवक।

|

कार्यालय कलेक्टर भोपाल।

|

भोपाल के नरेला में फ़र्ज़ी मतदाताओं सूचियां सामने आने से मचा हड़कमपं।

|

भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच की नशे के विरूद्ध कार्यवाही।

|

मकबूल दयावान ने बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास प्रारंभ किया।

|

फरियादी मोहम्मद कदीर पिता मोहम्मद सलीम पर जान लेवा हमला।

|

मंत्री विश्वास सारंग ने लव जिहाद से पीड़ित युवक की कराई हिन्दू धर्म में घर वापसी।

|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना नेशनल पार्क में 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी।

|

*इंडिगो एयरलाइंस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई से कोर्ट ने मना कर दिया ।*

|

कडी मशक्कत कर थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस ने किया लूट का पर्दाफाश।

|

Post By : DPR24
Author : PPR 24 Views 24
'

भोपाल गर्ग इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा।

भोपाल गर्ग इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा।

// थाना अयोध्यानगर भोपाल//

*गर्ग इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में हुई चोरी का खुलासा, थाना अयोध्यानगर पुलिस ने 02 शातिर नकबजन किए गिरफ्तार*

 *शोरूम में चोरी किए इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं नगदी सहित लगभग 12 लाख रुपए का मसरूका जब्त।*

*● पुलिस द्वारा आरोपियों से दिनांक 25.11.2025 की दरमियानी रात्री गर्ग इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई नकबजनी की घटना का किया गया पर्दाफाश।*

 

*● शोरूम में हुई नकबजन की घटना  में नगदी एवं इलेक्ट्रोनिक सामान सहित दो आरोपियों से लगभग 12 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद ।*

*● आरोपीगण मध्य प्रदेश के सीहोर एवं शिवपुरी के रहने वाले हैं भोपाल में रहकर दोनो की हुई थी मुलाकात के बाद बनाई टीम ।*

*● आरोपी आदतन चोर, जो पहले भी चोरी नकबजनी के प्रकरण में जा चुका हैं जेल ।*

 

नगरीय क्षेत्र भोपाल में चोरी, नकबजनी तथा संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं अपराधियों को पकडकर शतप्रतिशत बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र भापुसे एवं अति. पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी भापुसे द्वारा निर्देशित किया गया है। 

   उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री विवेक सिंह (भापुसे) के लगातार निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त श्री गौतम सोलंकी  के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री मनीष भारद्वाज (भापुसे)  के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने 02 शातिर नकबजन से कुल 12 लाख रुपये का मसरुका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। 

 

 *घटना का विवरण-*

दिनाँक 24-25.11.2025 को रात्री में अयोध्या बायपास स्थित गर्ग्स (फर्नीचर) एवं इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम में अज्ञात चोर द्वारा शोरूम का ताला तोड़कर गल्ले में रखे नगद 60-70 हजार रूपये एवं ए.टी.एम कार्ड के साथ शोरूम मे रखे सैमसंग,  वेस्टल एवं अन्य ब्राण्ड की एल.ई.डी. टी.व्ही. एवं महंगे मोबाईल फोन व एय़र बर्ड तथा वाटर हीटर, गीज़र, मिक्सर ग्राइंडर, वाटर प्यूरीफायर, फ्रेस व महंगे इलेक्ट्रोनिक्स सामान चोरी कर शोरूम मे रखे सामान गिराकर क्षतिग्रस्त भी किए ।  जिस पर से थाना अयोध्या नगर में अपराध क्र. 507/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर अनुसंधान मे लिया गयाl

 उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिसके पालन में टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के फूटेज व मुखबीर तंत्र विकसित कर लगातार आरोपियों की तलाश पतारसी की गई ।

 लगातार प्रयास करने पर बैंक ए.टी.एम में लगे सी.सी.टी.व्ही फुटेज के माध्याम से जानकारी एकत्रित की जिसके आधार पर  संदेही दीपक यादव को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दीपक यादव ने अपने साथी तरूण उर्फ महेन्द्र मीना  के साथ मिलकर दिनांक 24.11.2025 की रात्री में गर्ग (फर्नीचर) एवं इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम मे चोरी एवं तोड़फोड़ करना स्वीकार किया किया। बाद दीपक यादव की निसादेही पर पर अन्य आरोपी तरूण उर्फ महेन्द्र मीना को पकडा, दोनो आरोपियो ने अपना जुर्म स्वीकार किया जिनके कब्जे से गर्ग (फर्नीचर) एवं इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम से चोरी किया गया इलेक्ट्रोनिक्स सामान एवं नगद सहित लगभग कुल 12 लाख रुपये का मसरुका जब्त किया गया। 

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-*

 01. दीपक यादव पिता महेन्द्र यादव उम्र 19 वर्ष पता म.न. 127 बी सेक्टर अयोध्यान गर भोपाल।

स्थाई पता-  ग्राम इमलिया थाना/तहसील खनीया धाना जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश। 

शिक्षा- 10 वी

व्यवसाय- सिक्युरीटी गार्ड। 

अपराधिक रिकार्ड

01. अप.क्र. 181/24 धारा 331(3),306 बी.एन.एस  थाना चूनाभट्टी भोपाल

02. अप.क्र. 507/25 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस  थाना अयोध्या नगर भोपाल

02.तरूण उर्फ दीपक मीना पिता राजेश मीना उम्र 19 वर्ष पता ग्राम देहरी तहसील/थाना अहमदपुर जिला सीहोर। 

हाल पता तुलसी लोधी का किराये का मकान दामखेड़ा थाना छोला मंदिर भोपाल 

शिक्षा- 05 वी कक्षा

व्यवसाय- ड्रायवरी का काम। 

आपराधिक रिकार्ड-

01.- अप.क्र. 507/25 धारा 331(4),305(ए) बी.एन.एस  थाना अयोध्या नगर भोपाल

*सराहनीय भूमिका–*  थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख,  प्रआऱ 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, प्र.आर.2233 रूपेश सिंह जादौन, प्र.आऱ.2638 सुदीप राजपूत, प्र.आर.316 भागवत, आर.3040 अजय,  आर.3514 राजेश अन्नोटिया, आर.1055 प्रदीप दामले, आर.3457 भूपेन्द्र उईके,म.आर.3837 पल्लवी शर्मा (सायवर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

User Comments

Leave a comment

Related News