Breaking

वायरल वीडियो की सटीक जगह का पता नहीं है, लेकिन इसमें एक आवारा गाय को आती हुई ट्रेन से एक मासूम बच्चे की जान बचाते हुए दिखाया गया है। क्या या Al है या रियल ?

|

भोपाल अब्दुल सुबूर ने 10वीं की परीक्षा में 94.4% अंक हासिल किए।

|

ब्रेकिंग भोपाल इंसानियत की जीत, रिश्तों की नई कहानी।

|

भोपाल लूटकांड पर सख्त हुए मंत्री विश्वास सारंग, बोले—दोषियों को नहीं बख्शेंगे

|

अलविदा आशा भोंसले जी मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हुआ

|

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने

|

ब्रेकिंग भोपाल* थाना निशातपुरा क्षेत्र में कुख्यात इनामी बदमाश अदनान अली उर्फ बच्चा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

|

नाबालिग निकली मोनालिसा... जेल जाएगा फरमान खान!

|

Breaking भोपाल में पिस्टल से लैस बदमाश से भिड़ी महिला।

|

गोविंदपुरा में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सब्जी मंडी के पास 2.14 ग्राम एमडी कीमत लगभग 2 लाख के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहे तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार ।*

|

बड़ा तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

|

ब्रेकिंग भोपाल विजय मेवाड़ा हत्याकांड अशोका गार्डन भोपाल

|

ब्रेकिंग ड्यूटी से घर लौट रहे सब इंस्पेक्टर ने दूसरे थानां क्षेत्र में रास्ते पर घायल पड़े व्यक्ति को भिजवाया अस्पताल

|

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश।

|

भोपाल *राजधानी में लूट का लाइव वीडियो आया सामने*

|

भोपाल ब्रेकिंग *भोपाल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल

|

Breaking इंडियन कॉफी हाउस में देर रात चोरी की बड़ी वारदात।

|

भोपाल ब्रेकिंग* *भोपाल के अशोका गार्डन में होटल संचालक विजय मेवाड़ा हत्या मामला...*

|

दबिश में अवैध रूप से LPG के 50 सिलेंडर किए जब्त

|

दतिया के वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या।

|

Post By : DPR24
Author : PPR 24 Views 130
'

*ज़हरीली दवाइयों पर जवाब दे भाजपा सरकार : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार*

*ज़हरीली दवाइयों पर जवाब दे भाजपा सरकार : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार*

 

*तारीखः 01 दिसम्बर 2025*

*स्थानः मध्यप्रदेश विधानसभा, भोपाल*

*पूतना वेश में क्यों चुप है सरकार?*

*ज़हरीली दवाइयों पर जवाब दे भाजपा सरकार : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार*

मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन कांग्रेस विधायक दल ने छिंदवाड़ा कफ़ सिरप कांड में मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौतों के विरोध में विधानसभा परिसर में जोरदार सांकेतिक प्रदर्शन किया।

*कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि पूतना वेश में क्यों चुप है सरकार?*

ज़हरीली दवाइयों पर जवाब दे भाजपा सरकार छिंदवाड़ा में ज़हरीली कफ़ सिरप के कारण कई परिवारों के घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए, माताओं की गोद सूनी हो गई, लेकिन पूतना वेश धारण की हुई भाजपा सरकार को आज तक स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय करने, समीक्षा करने और दोषियों पर कार्रवाई करने की फुर्सत नहीं मिली।

*उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि*

प्रदेश की लाचार, लापरवाह और भ्रष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था ने मासूम बच्चों की ज़िंदगी के साथ घोर खिलवाड़ किया है।

दवाइयों की गुणवत्ता, लाइसेंसिंग, परीक्षण और सप्लाई चेन की पूरी जिम्मेदारी सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होती है, लेकिन सरकार ने अब तक न तो पारदर्शी जाँच की रिपोर्ट सार्वजनिक की और न ही किसी बड़े जिम्मेदार अधिकारी या मंत्री पर कार्रवाई की।

यह केवल चिकित्सा लापरवाही नहीं, बल्कि सिस्टम स्तर की आपराधिक विफलता है, जिसके लिए शिवराज–मोहन यादव सरकार और भाजपा पूरी तरह जवाबदेह है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि छिंदवाड़ा के इन पीड़ित परिवारों का दर्द सिर्फ एक ज़िला तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को शोक और आक्रोश में डुबो चुका है। जनता यह सवाल पूछ रही है कि—

ज़हरीली दवाइयों की खरीद किसके संरक्षण में हुई?

दोषी कंपनी और अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर, गिरफ्तारी और अभियोजन की स्थिति क्या है?

कितने बच्चों की मौत, कितने गंभीर बीमार—इसकी प्रमाणिक सूची सरकार क्यों छुपा रही है?

*उमंग सिंघार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि*

“कांग्रेस न्याय की लड़ाई अंत तक लड़ेगी—जब तक हर जिम्मेदार अधिकारी, मंत्री और संबंधित कंपनी पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई नहीं होती और हर पीड़ित परिवार को उचित मुआवज़ा, सरकारी सहायता और न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम विधानसभा के अंदर और बाहर इस मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे।”

User Comments

Leave a comment

Related News