'
रेलवे किराया अपडेट।
रेलवे किराया अपडेट
भारतीय रेलवे ने 26 दिसंबर 2025 से लागू होने वाला नया किराया ढांचा घोषित किया है। इसके तहत ऑर्डिनरी क्लास में 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा पर किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्राओं में ऑर्डिनरी क्लास के लिए प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी व एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी।
रेलवे के मुताबिक इस संशोधन से करीब 600 करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व का अनुमान है। नए किराए के अनुसार 500 किलोमीटर की नॉन-एसी यात्रा करने वाले यात्री को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।