'
भ्रष्टाचार की सड़क।
भ्रष्टाचार की सड़क: *सतना में पीडब्ल्यूडी की ‘लापरवाही’ उजागर*: घटिया सड़क निर्माण पर मंत्री प्रतिमा बागरी का एक्शन, कार्यपालन यंत्री को फटकार, ठेका निरस्त सरकारी निर्माण कार्यों में संविदाकार और अधिकारियों की मिलीभगत से किस तरह गुणवत्ता से समझौता किया जाता है, इसका ताज़ा उदाहरण कोठी तहसील में देखने को मिला। पोड़ी-मनकहरी मार्ग (लंबाई 3.00 कि.मी.) के नवीनीकरण के नाम पर खानापूर्ति की जा रही थी, जिसकी पोल औचक निरीक्षण में खुल गई। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी जब निरीक्षण के लिए पहुँचीं, तो सड़क की हालत देख विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।