'
एडवोकेट शबनम खान समाजसेवी ने संतोष शर्मा के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की मांग।
भोपाल। मदरसों को लेकर संतोष शर्मा द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एडवोकेट शबनम खान समाजसेवी ने तीखा ऐतराज जताया है। समाजसेवियों का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियां समाज में नफरत फैलाने और आपसी सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं, जो किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।
मुस्लिम समाजसेवियों ने संयुक्त बयान में कहा कि मदरसे बच्चों को तालीम, तहजीब और संविधान के मूल्यों की शिक्षा देते हैं, न कि नफरत। उन्होंने आरोप लगाया कि संतोष शर्मा द्वारा मदरसों और समुदाय विशेष को निशाना बनाकर की गई टिप्पणी सीधे-सीधे माताओं और बच्चों के सम्मान पर हमला है।
शबनम खान ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संतोष शर्मा ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी और भविष्य में ऐसी बयानबाजी बंद नहीं की, तो उनके खिलाफ कानूनी, सामाजिक और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि संतोष शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा उन्हें दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज में नफरत फैलाने का दुस्साहस न कर सके।
शबनम खान ने कहा कि भोपाल की गंगा-जमुनी तहजीब को बिगाड़ने वालों के खिलाफ पूरा समाज एकजुट होकर खड़ा रहेगा और हर स्तर पर इसका जवाब दिया जाएगा।