'
दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की नकदी और सोना-हीरा ज्वेलरी जब्त।
*दिल्ली में ED की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की नकदी और सोना-हीरा ज्वेलरी जब्त*
दिल्ली के वेस्टएंड ग्रीन फार्म इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार को की गई छापेमारी के दौरान ईडी ने करीब 5.12 करोड़ रुपये नकद, 8.8 करोड़ रुपये की सोने और हीरे की ज्वेलरी और करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों से जुड़े अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।