'
महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 05 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से कर दिया गया।
नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर में प्रदाय किये जाने वाले जल के परीक्षण के साथ ही पाईप लाईनों के लीकेज, सुधार व ओवरहैड एवं सम्प टैंक की सफाई का कार्य निरंतर जारी
258 स्थानों से लिये गये जल के नमूने उपयुक्त पाये गये
138 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज सुधारे तथा सी.एम. हेल्पलाईन एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त
शिकायतों का भी किया संतुष्टिपूर्ण निराकरण
भोपाल, 03 जनवरी 2026
नगर निगम, भोपाल द्वारा शहर के नागरिकों को शुद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य के साथ ही पानी की गुणवत्ता की जांच का कार्य निरंतर जारी है। निगम अमले द्वारा सी.एम.हेल्पलाईन, महापौर हेल्पलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी संतुष्टिपूर्ण ढंग से त्वरित निराकरण तथा जलप्रदाय की पाईप लाईनों आदि के लीकेज सुधार व संधारण तथा पानी की टंकियों व सम्प टैंक आदि की सफाई का कार्य भी नियमित रूप से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में निगम के जलकार्य विभाग के दलों ने शनिवार को शहर के 258 स्थानों से जल के नमूने लेकर परीक्षण किया गया जिसमें जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई। जलकार्य विभाग के अमले ने 138 स्थानों पर पाईप लाईनों में लीकेज सुधार का कार्य किया और उच्चस्तरीय टंकियों व सम्प टैंक की सफाई भी की। निगम अमले ने सी.एम. हेल्पलाईन पर जलप्रदाय से संबंधित 13 शिकायतों एवं महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 05 शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण भी किया।
महापौर श्रीमती मालती राय के निर्देश एवं निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के आदेश पर नगर निगम, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दलों ने शहर के 258 स्थानों पर जल के नमूने लेकर गंध, रंग, स्वाद, रेसिडुअल क्लोरीन, पीएच, टरबीलिटी व बैक्टेरियल जांच भी की जिसमें रेसिडुअल क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में पाई गई साथ ही अन्य सभी मानक उपयुक्त पाए गए। निगम अमले द्वारा गत 31 दिसम्बर 2025 से वर्तमान तक सभी जोन क्षेत्रों के कुल 721 स्थानों से जल के नमूने लेकर परीक्षण किया गया जिसमें जल की गुणवत्ता उपयुक्त पाई गई।
निगम के जलकार्य विभाग के अमले ने कुल 138 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज में सुधार कार्य किया और उच्च स्तरीय पानी की टंकियों तथा सम्प टैंकों की सफाई की। निगम अमले ने सी.एम. हेल्पलाईनों के माध्यम से प्राप्त 17 शिकायतों में 13 शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के साथ किया इसी प्रकार महापौर हेल्पलाईन के माध्यम से प्राप्त 05 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से कर दिया गया।