'
भोपाल पशु चिकित्सालय में सामने आई लापरवाही का एक और मामला उजागर हुआ है।
भोपाल पशु चिकित्सालय में सामने आई लापरवाही का एक और मामला उजागर हुआ है। हाल ही में सामने आए वीडियो में अस्पताल में मौजूद चिकित्सक खुद स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि सोनोग्राफी मशीन खराब पड़ी है और इलाज से जुड़ी कई अन्य मूलभूत समस्याएं भी मौजूद हैं। इससे पहले भी पशुपालकों द्वारा उपचार में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं। सवाल यह उठता है कि जब राजधानी के पशु चिकित्सालय की यह स्थिति है तो जिम्मेदारी किसकी है। क्या प्रशासन की अनदेखी और संसाधनों की कमी के कारण पशुओं की जान से खिलवाड़ हो रहा है, इसका जवाब अब जरूरी है।