'
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 17 लोगों की मौत
*महापौर के पोस्टर पर गोबर...*
इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 17 लोगों की मौत के मामले में लगातार विरोध-प्रदर्शन जारी है... इसी कड़ी में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कलेक्टर कार्यालय चौराहा पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पोस्टर पर गोबर फेंका... इस दौरान सैंकड़ों मौतों का जिम्मेदार महापौर को बताते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की गई..!