'
भोपाल के कोलार रोड थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
Breaking
भोपाल के कोलार रोड थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शस्त्र के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
दिनांक 06.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी।
कजलीखेड़ा में टाइल्स गोदाम के सामने चाय की टपरी के पास युवक संदिग्ध हालत में खड़ा था।
पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा।
घेराबंदी कर पुलिस टीम ने युवक को मौके पर पकड़ लिया।
आरोपी ने अपना नाम आशीष मीना, उम्र 19 वर्ष, निवासी बैरागढ़ चिचली बताया।
आरोपी के कब्जे से 19 इंच लंबी लोहे की छुरी बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय सोनी सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।