'
भोपाल मध्यप्रदेश में अधिकत्तर जिलों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
भोपाल
मध्यप्रदेश में अधिकत्तर जिलों में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
वहीं उत्तर प्रदेश से लगे जिलों में घने कोहरे की वजह से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है।
आज सुबह से ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 17 जिले कोहरे के आगोश में हैं
इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली 12 ट्रेनें लेट हैं
मौसम विभाग ने 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है
इनमें दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और शहडोल शामिल हैं।