'
अभिनेता सैफ सहित पटौदी खानदान को बड़ी राहत।
*भोपाल में नवाब परिवार के 25 साल पुराने जमीन विवाद का पटाक्षेप, अभिनेता सैफ सहित पटौदी खानदान को बड़ी राहत*
भोपाल के नयापुरा में 25 साल पुराना नवाब पटौदी परिवार का जमीन विवाद समाप्त हो गया है। अदालत ने अभिनेता सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर और अन्य वारिसों के पक्ष में फैसला सुनाया। लगभग 16.62 एकड़ भूमि पर अकील अहमद व अन्य ने दावा किया था, लेकिन वे वैध साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इस निर्णय से पटौदी परिवार को बड़ी कानूनी राहत मिली है, जिससे ढाई दशक से चले आ रहे विवाद पर विराम लग गया।