'
गौमांस मामले को लेकर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया है।
किशन सूर्यवंशी गौमांस मामले को लेकर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे असलम चमड़ा हो या किसी और का, यदि कोई भी व्यक्ति इस तरह के अपराध में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सूर्यवंशी ने कहा कि न केवल अपराधी बल्कि उसे संरक्षण देने वाले अधिकारी भी नहीं बचेंगे।उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक वाहन को पकड़ा, जिसमें गौमांस होने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की पुलिस जांच जारी है। नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि आधिकारिक रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर छोटा हो या बड़ा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि मध्यप्रदेश की पावन धरती पर गौहत्या पूरी तरह प्रतिबंधित है। बाइट ----- किशन सूर्यवंशी , नगर निगम अध्यक्ष