'
Breaking थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
Breaking
थाना हबीबगंज पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।
आरोपी के कब्जे से चोरी के 10 दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 8.50 लाख रुपये है।
आरोपी ने हबीबगंज, टी.टी. नगर, बागसेवनिया, विदिशा व सागर जिले की चोरियों को कबूला।
वाहन चोरी की कुल 10 घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया।
सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के आधार पर कार्रवाई की गई।
आरोपी रूपेश अहिरवार (उम्र 33 वर्ष) को मेट्रो प्लाजा, बिट्टन मार्केट क्षेत्र से पकड़ा गया।
आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल व चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने सफल पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।