'
अपना धर्म अपने पास रखिए, मैं सीता नहीं हूं*: *हर्षा रिछारिया।
*अपना धर्म अपने पास रखिए, मैं सीता नहीं हूं*: *हर्षा रिछारिया*
महाकुंभ 2025 से चर्चा में आई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हर्षा रिछारिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हर्षा रिछारिया धर्म की राह छोड़ने का दावा कर रही हैं। मॉडल, एंकर रहीं हर्षा रिछारिया महाकुंभ में निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में नजर आई थीं, जिसके बाद काफी चर्चा में रहीं। अब धर्म आधारित कंटेंट बनाने वाली हर्षा रिछारिया धर्म की राह छोड़ने का ऐलान करने को लेकर चर्चा में हैं।