'
*भोपाल में वाहन दुर्घटना के बाद हिंसा, धारदार हथियार से हमला।
*मामूली टक्कर बनी खूनी संघर्ष, दो युवक चाकूबाजी में घायल*
*भोपाल में वाहन दुर्घटना के बाद हिंसा, धारदार हथियार से हमला*
राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक मामूली वाहन दुर्घटना देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। पीड़ित युवक के अनुसार, वह अपने काम से लौटकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद युवक और उसके दोस्तों ने मामले को शांत कराने की कोशिश भी की, लेकिन विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान अरबाज नाडा, अमन बच्चा और उनके अन्य साथियों ने अचानक धारदार हथियार निकाल लिए और युवक व उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में दो युवकों को चाकू से गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।