'
भोपाल पुलिस *फिल्मी गीत, आरकेस्ट्रा की धुन एवं फैमिली फैशन शो के साथ हुआ IPS समागम का भव्य समापन।
भोपाल पुलिस
*फिल्मी गीत, आरकेस्ट्रा की धुन एवं फैमिली फैशन शो के साथ हुआ IPS समागम का भव्य समापन*
भारतीय पुलिस सेवा संघ के दो दिवसीय समागम का पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में फ़िल्मी गानों तथा फैशन शो के साथ भव्य एवं यादगार समापन हुआ। समापन के अवसर पर प्रमुख सचिव श्री अनुराग जैन एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) & वन संरक्षक प्रमुख (HoFF) श्री वी एन अंबडे तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण की मौजूदगी रही।
समागम के द्वितीय दिवस के सायंकाल में पुलिस ऑफिसर्स मेस में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। उपरांत पुलिस महानिदेशक श्री मकवाना द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गएl
तदुपरांत सुप्रसिद्ध गायिका प्रतिभा सिंह बघेल ने सदाबहार फिल्मी गीत गाकर समा बांधाl फिल्मी धुनों पर महिलाओं द्वारा थिरक कर गीतों का आनंद लियाl अंत में पुलिस महानिदेशक श्री मकवाना ने मनमोहक फिल्मी गीत गाकर समागम का यादगार बनाया।
समागम के अंत में पुलिस अधिकारियों तथा परिवारजनों द्वारा फॅमिली फैशन शो में भागीदारी की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने धर्मपत्नी एवं बच्चों के साथ विभिन्न वेषभूषा में शानदार शिरकत की। फैशन शो के साथ ही 2 दिवसीय समागम का यादगार समापन हुआ।