'
सूखी सेवनिया पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान।
सूखी सेवनिया पुलिस की तत्परता से बची महिला की जान, फांसी से उतारकर सीपीआर देकर दिलाई नई सांस
भोपाल देहात थाना सूखी सेवनिया को 25 जनवरी 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला द्वारा फांसी लगा ली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिना समय गंवाए, महिला को फांसी से नीचे उतरवाया।
मौके पर महिला की स्थिति गंभीर थी, जिस पर उप निरीक्षक राजेश दंडोतिया द्वारा तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला की स्थिति गंभीर होने के बाद भी उसकी गरिमा का ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा गांव की महिला से सीपीआर (CPR) दिलवाया गया, जिससे उसकी सांसें पुनः चलने लगीं। इसके बाद बिना देरी किए 108 एंबुलेंस को बुलाया गया और महिला को उपचार हेतु हमीदिया अस्पताल भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में डायल 112 पायलट संजीव विधि की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय प्रयासों से एक महिला की जान बचाई जा सकी।
थाना सूखी सेवनिया पुलिस के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।