'
प्रशासनिक लापरवाही उजागर आय प्रमाण-पत्र में सालाना आय दो रुपए दिखाई।
बैतूल न्यूज़:
*प्रशासनिक लापरवाही उजागर*
*आय प्रमाण-पत्र में सालाना आय दो रुपए दिखाई*
मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत जारी एक आय प्रमाण-पत्र पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राम घाना, तहसील मुलताई, जिला बैतूल निवासी के नाम जारी इस प्रमाण-पत्र में परिवार की सालाना आय मात्र ₹2 (दो रुपये) दर्शाई गई है।
यह प्रमाण-पत्र नायब तहसीलदार पट्टन द्वारा जारी किया गया है और इसमें साफ लिखा है कि दस्तावेज़ आवेदक द्वारा प्रस्तुत घोषणा-पत्र के आधार पर बनाया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि
क्या प्रशासन बिना जांच-पड़ताल के ₹2 सालाना आय जैसे अविश्वसनीय आंकड़े पर मुहर लगा रहा है?