'
यूपी पुलिस ने एक गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकली Liv.52 टैबलेट बना रहे थे.।
*Himalaya कंपनी की दवा Liv.52*
ये दवा लीवर के लिए इस्तेमाल की जाती है. अब यूपी पुलिस ने एक गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकली Liv.52 टैबलेट बना रहे थे.
इनके पास से 50 हजार टैबलेट जब्त की गई है. वहीं, 1,200 डिब्बी और ढक्कन भी मिले हैं.
ये गैंग हरियाणा में दवा बनाता था और यूपी में इसकी पैकिंग करता था. इसके बाद बाजार में दवा उतर जाती थी.
सोचिए... क्या नकली है, क्या असली, कुछ पता नहीं.