Breaking

भोपाल में थाना छोला मंदिर इलाके में कठपुतली प्रोग्राम ।

|

भोपाल तत्काल का मामला प्रभात अफ़्सरा कॉम्प्लेक्स के सामने अज्ञात वाहन चालक ने एक स्कूल बस पर पथराव कर उसका कांच फोड़ दिया।

|

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार, आरोपियो से किया 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा जप्त जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रूपये।

|

जीएमसी में आधी रात को छात्रों और पुलिस के बीच बहस-बाजी।

|

मुख्तार के करीबी अधिवक्ता पर अंधाधुंध फायरिंग दिनदहाड़े हत्याकांड से दहला बाराबंकी जिला।

|

थाना हबीबगंज पुलिस को मोबाइल लूट मामले में बड़ी सफलता।

|

भोपाल हाई सिक्योरिटी के बीच मंत्रालय में घुसा फर्जी IAS।

|

ईरानी डेरा पर दी दबीश, कई कुख्यात बदमाश हुये गिरफ्तार।

|

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का बड़ा बयान।

|

Breaking Bhopal* भोपाल में सामने आया एक और अनोखा और खतरनाक अजूबा।

|

गुरु किन्नर सुरैया नायक ने आरोपों गलत बताया है।

|

भोपाल शनिवार की रात पेट्रोल पंप पर खूनखराबा,।

|

काजल किन्नर ने सुरैया नायक किन्नर पर लगाया धर्मांतरण का आरोप।

|

Breaking भोपाल के बड़े तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू।

|

यूपी पुलिस ने एक गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नकली Liv.52 टैबलेट बना रहे थे.।

|

(जिला-सीधी) के ग्राम-बहरी में भाजपा नेता संतोष पाठक के द्वारा सरेआम महिला को पीटने की घटना सामने आयी है।

|

Breaking कोहेफिजा में पदस्थ प्रधान आरक्षक ज्ञानेंद्र द्विवेदी को किया सस्पेंड।

|

Breaking भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी की शर्मनाक हरकत से हड़कंप।

|

Govind Goyal- भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव भारी कशमकश वाले साबित हुए।

|

भोपाल से सड़क पर राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।

|

Post By : DPR24
Author : PPR 24 Views 76
'

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार, आरोपियो से किया 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा जप्त जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रूपये।

भोपाल क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार, आरोपियो से किया 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा जप्त जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रूपये।

, क्राइम ब्रांच भोपाल

*भोपाल पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान, क्राइम ब्रांच भोपाल ने एम.पी. नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सीहोर निवासी 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार, आरोपियो से किया 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा जप्त जिसकी कुल कीमत लगभग 3 लाख रूपये*

*    एम.पी. नगर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की त्वरित एवं योजनाबद्ध कार्रवाई ।*

*     महिला आरोपिया सीता बाई गिरफ्तार ।*

*     आरोपी के कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।*

*     जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रूपये ।*

*     गांजा तीन पैकेटों में सफेद प्लास्टिक की बोरी में रखा मिला ।*

*    एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज, आगे की जांच जारी ।*

*    क्राइम ब्रांच भोपाल की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*

शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमति मोनिका शुक्ला  द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित गया है ।

                             उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अखिल पटेल एवं अति पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान,सहायक पुलिस आयुक्त श्री अनिल कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना क्राइम ब्रांच अशोक मरावी व उनकी टीम को शहर में अवैध मादक पदार्थो के तस्करो की तलाश पतारसी में लगाया था ।

अपराध का विवरणः-   को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एम.पी. नगर स्थित जीवन बीमा कार्यालय के सामने ग्राउंड में एक महिला अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रय हेतु आने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर रवाना किया गया।पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सीता बाई कुचबंदिया उम्र 50 वर्ष निवासी गंज मोहल्ला, सीहोर बताया। विधि अनुसार धारा 50 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही पूर्ण कर महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान आरोपिया के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की बोरी में खाकी टेप से लिपटे तीन पैकेट बरामद हुए । खोलकर जांच करने पर उनमें हरे-भूरे रंग का मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से तौल करने पर कुल वजन 10 किलो 270 ग्राम पाया गया। जप्त गांजा की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹3,00,000/- आंकी गई है ।आरोपिया के कब्जे से एक मोबाइल भी जप्त किया गया संपूर्ण कार्यवाही पंचों की उपस्थिति में कर मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा जप्त माल मालखाने में जमा कराया गया, जप्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई की। प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है।
क्राइम ब्रांच द्वारा लगातार मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी है।

आरोपियों की जानकारी:-
क्र    नाम पता आरोपी     शैक्षिणिक योग्यता    व्यवसाय

01    सीता बाई कुचबंदिया पति राजू मेसकर उम्र 50 वर्ष निवासी गंज मोहल्ला, सीहोर    अनपढ़    कपडे बेचने का काम

सराहनीय भूमिका:-उनि राजकिशोर मिश्रा उनि.अनिल तिवारी सउनि चन्द्रमोहन मिश्रा प्र.आर.अनिल वर्मा,आर.महेन्द्र राजपूत,आर.मलखान सिंह,आर.अनिल दांगी,आर.फिरोज खान,आर विजय सेंगर,आर निलेश वर्मा,आर.विवेक नामदेव, म.आर .अनुराधा बघेल, मआर संध्या शर्मा ।

User Comments

Leave a comment

Related News