'
*भोपाल ब्रेकिंग न्यूज़*
राजधानी *भोपाल* के वीआईपी रोड स्थित *बड़ा तालाब* पर आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अचानक तालाब में छलांग लगा दी।
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए ऑपरेशन शुरू कर दिया।
गोताखोर मोहम्मद मदर फेस खान और शेख आसिफ खान ने बहादुरी और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय पर की गई कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने गोताखोरों की जमकर सराहना की।