'
एक क्लास में 20 किताबें! सतना के Sai Kids School पर अभिभावकों का सवाल सतना।
*एक क्लास में 20 किताबें! सतना के Sai Kids School पर अभिभावकों का सवाल*
सतना। जिले में निजी स्कूलों द्वारा किताबों को लेकर मनमानी के आरोप सामने आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा एनसीईआरटी किताबें अनिवार्य करने की बात कही जाती है और स्कूलों से *बुक लिस्ट डीईओ कार्यालय में जमा भी कराई जाती* है, लेकिन यह देखने वाला कोई नहीं कि एक क्लास में कितनी किताबें लगाई जा रही हैं और उनकी कीमत क्या है।
जानकारी के अनुसार इस वर्ष *Sai Kids School* में एक क्लास के लिए करीब *20* किताबों की सूची सामने आई है। इससे अभिभावकों में नाराज़गी है। उनका कहना है कि इतने भारी और महंगे बुक सेट से बच्चों और माता-पिता दोनों पर बोझ बढ़ रहा है।
अब सवाल उठ रहा है कि क्या *जिला प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर* किताबों की संख्या और कीमत पर कोई सीमा तय करेगा या फिर स्कूलों की यह मनमानी यूं ही चलती रहेगी।