'
Breaking मध्य प्रदेश में 8 हजार जूनियर डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर उतरने की चेतावनी।
Breaking
मध्य प्रदेश में 8 हजार जूनियर डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर उतरने की चेतावनी।
OPD सेवाएं पूरी तरह बंद करने का ऐलान।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सामान्य ऑपरेशन भी टलेंगे।
सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का इलाज किया जाएगा।
स्टाइपेंड संशोधन लागू न होने से डॉक्टरों में भारी नाराज़गी।
प्रदेशभर में डॉक्टरों ने रविवार को ‘जस्टिस मार्च’ निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में बड़ी रैली और प्रदर्शन।
डॉक्टर तीन दिन से काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं।
आरोप—सरकार ने 1 अप्रैल 2025 से लागू होने वाला संशोधित स्टाइपेंड अब तक नहीं दिया।
चेतावनी: मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र होगा।