'
भोपाल :- छोटे तालाब ब्रिज पर बोरी में मिला गाय का बछड़ा, मचा हड़कंप जय भवानी संगठन का सड़क पर चक्का जाम, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी घटना से इलाके में तनाव, लोगों में आक्रोश मौके पर भारी पुलिस बल तैनात,
Breaking
भोपाल में काली मंदिर के बाहर बोरे में मवेशी के अवशेष मिलने से हड़कंप मचा।
घटना तलैया थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार रात करीब 12 बजे मामला सामने आया।
अवशेष मिलने के बाद इलाके में तनाव का बना माहौल।
जय मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे गोवंश का अवशेष बताया।
संगठन ने आरोप लगाया कि गाय की गर्दन काटी गई है।
विरोध में कार्यकर्ताओं ने मुख्य सड़क पर किया चक्काजाम।
बड़ी संख्या में लोग सड़क पर बैठकर धरने पर डटे।
पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल किया गया तैनात।