'
भोपाल: रॉयल मार्केट स्थित कॉफी हाउस में दो पक्षों के बीच विवाद, एक युवक घायल।
भोपाल: रॉयल मार्केट स्थित कॉफी हाउस में दो पक्षों के बीच विवाद, एक युवक घायल
भोपाल के रॉयल मार्केट स्थित कॉफी हाउस में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना के दौरान एक युवक की नाक पर गंभीर चोट आई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।