'
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ में है।
छिंदवाड़ा जिले की मोहखेड़ तहसील के ग्राम करेर पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके साथ में है।
दुर्घटना में घायलों का अच्छे से अच्छा इलाज कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतकों के निकटम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि प्रदान की जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा है कि सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।
राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाकर सभी घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।