Breaking

*भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज

|

किसान हो रहे डिफॉल्टर , नहीं मिल रहा गेहूं का पैसा

|

वायरल वीडियो की सटीक जगह का पता नहीं है, लेकिन इसमें एक आवारा गाय को आती हुई ट्रेन से एक मासूम बच्चे की जान बचाते हुए दिखाया गया है। क्या या Al है या रियल ?

|

भोपाल अब्दुल सुबूर ने 10वीं की परीक्षा में 94.4% अंक हासिल किए।

|

ब्रेकिंग भोपाल इंसानियत की जीत, रिश्तों की नई कहानी।

|

भोपाल लूटकांड पर सख्त हुए मंत्री विश्वास सारंग, बोले—दोषियों को नहीं बख्शेंगे

|

अलविदा आशा भोंसले जी मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन हुआ

|

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी और भानु हिंदू की सुरक्षा की मांग की सांसद आलोक शर्मा ने

|

ब्रेकिंग भोपाल* थाना निशातपुरा क्षेत्र में कुख्यात इनामी बदमाश अदनान अली उर्फ बच्चा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

|

नाबालिग निकली मोनालिसा... जेल जाएगा फरमान खान!

|

Breaking भोपाल में पिस्टल से लैस बदमाश से भिड़ी महिला।

|

गोविंदपुरा में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई सब्जी मंडी के पास 2.14 ग्राम एमडी कीमत लगभग 2 लाख के साथ ग्राहक का इंतजार कर रहे तीन आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार ।*

|

बड़ा तालाब के किनारे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है।

|

ब्रेकिंग भोपाल विजय मेवाड़ा हत्याकांड अशोका गार्डन भोपाल

|

ब्रेकिंग ड्यूटी से घर लौट रहे सब इंस्पेक्टर ने दूसरे थानां क्षेत्र में रास्ते पर घायल पड़े व्यक्ति को भिजवाया अस्पताल

|

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश।

|

भोपाल *राजधानी में लूट का लाइव वीडियो आया सामने*

|

भोपाल ब्रेकिंग *भोपाल स्टेशन का वीडियो हुआ वायरल

|

Breaking इंडियन कॉफी हाउस में देर रात चोरी की बड़ी वारदात।

|

भोपाल ब्रेकिंग* *भोपाल के अशोका गार्डन में होटल संचालक विजय मेवाड़ा हत्या मामला...*

|

Post By : DPR24
Author : PPR 24 Views 10
'

*भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज

*भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज

*भोपाल में 'नगर सरकार' की जमीन पर खूनी जंग: भारत टॉकीज के पास दो पक्षों में जमकर चले डंडे, महिला और भाई लहूलुहान; काउंटर FIR दर्ज*

*भोपाल।* राजधानी के मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे सोमवार की रात उस समय कोहराम मच गया, जब सरकारी पट्टे की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते लाठी-डंडे निकल आए और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक महिला और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं, जिनके हाथ-पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

*जमीन की रंजिश और आधी रात का हंगामा*

घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, भारत टॉकीज ओवरब्रिज के नीचे स्थित झुग्गी क्षेत्र में जमीन को लेकर साबरा बी और मोहम्मद राजिक के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। साबरा बी का आरोप है कि राजिक दबंगई दिखाते हुए उसकी जमीन कब्जाना चाहता है, जबकि राजिक का दावा है कि विवाद पैसों के लेनदेन और दुकान के काम को लेकर है।

“*दबंगों ने घर में घुसकर पीटा*”

फरियादिया साबरा बी सिद्दीकी (40) ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि राजिक की फर्नीचर की दुकान उनकी झुग्गी के पास ही है। पुरानी जमीनी रंजिश के चलते राजिक उसे और उसके परिवार को गालियां दे रहा था। जब साबरा अपने मौसेरे भाई अल्ताफ उर्फ रेहान के साथ विरोध करने पहुंची, तो राजिक ने डंडे से हमला कर दिया।

साबरा के मुताबिक, इस हमले में अल्ताफ के दोनों पैर, कमर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। साबरा के खुद के माथे से भी खून निकला है। महिला का आरोप है कि राजिक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि “दोबारा दुकान के पास आए तो खत्म कर दूंगा।”

*मोहम्मद राजिक का पक्ष: "मुझ पर हुआ सामूहिक हमला"*

दूसरी ओर, मोहम्मद राजिक अंसारी ने भी साबरा और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। राजिक का कहना है कि जब वह अपनी दुकान पर काम करा रहा था, तब साबरा, उसका बेटा समीर और रेहान वहां आए और काम रोकने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। राजिक के अनुसार, साबरा ने लकड़ी के राप्टर से उसकी कनपटी पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया।

*पुलिस की जांच: किराएदार या रिश्तेदार?*

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई थी कि महिला को बचाने एक किराएदार आया था, लेकिन मंगलवारा थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि जिसे किराएदार बताया जा रहा है, वह वास्तव में साबरा बी की मौसी का लड़का (अल्ताफ) है। पुलिस का कहना है कि यह पूरी जमीन सरकारी है, जो पट्टे पर दी गई थी। विवाद इस बात पर है कि महिला ने पहले जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था, जिसके पैसों के लेनदेन को लेकर अब दोनों पक्षों में ठन गई है।

*सख्त कार्रवाई की तैयारी*

पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशों के तहत मंगलवारा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

FIR नंबर: 0056/2026 (साबरा बी की शिकायत पर)

धाराएं: 296(a), 115(2), 351(2) BNS 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध।

थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग घायल हैं और उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। जैसे ही विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट (MLC) आएगी, चोटों की गंभीरता के आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। वर्तमान में क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा ऐसी हिंसक घटना न हो।

राजधानी में पट्टे की जमीनों पर कब्जों और अवैध खरीद-फरोख्त के चलते इस तरह के खूनी विवाद आम होते जा रहे हैं। भारत टॉकीज जैसे व्यस्त इलाके में सरेआम हुई इस मारपीट ने कानून व्यवस्था और दबंगों के बेखौफ इरादों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

User Comments

Leave a comment

Related News